कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देशानुसार 'डायरिया रोको अभियान' के अंतर्गत स्वास्थ्य और स्वच्छता को सुदृढ़ किया जा रहा है।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा पोहरी विकासखंड के 9 ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों का क्लोरीनेशन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना और उन्हें जलजनित बीमारियों के प्रति सचेत करना है। ग्रामीणों को स्वच्छता अपनाने और शुद्ध पेयजल का उपयोग करने की अपील भी की गई।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh
Collector Shivpuri
#shivpuri
Shivpuri, Madhya Pradesh | Jul 13, 2026