नरहरपुर: ग्रामीणों को लेकर जा रही ऑटो अनियंत्रित होकर घोटियावाही चौक के पास पलटी
कांकेर जिले के दुधावा चौकी अंतर्गत घोटियावाही चौक के पास आटो पलटी। जिसमे सवार 13 ग्रामीण घायल हुए है। जिसमे से 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घोटियावाही चौक के पास सामने से आ रही वाहन को साइड देते समय यह हादसा हुआ है। सिहावा क्षेत्र के सिरसिदा गांव से छट्टी कार्यक्रम में शामिल होने ग्रामीण देव डोंगर आए थे ।5 घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है।