नरहरपुर: ग्राम सिंगनपुर में भीषण गर्मी के चलते जहरीले सांप घर में घुसा
ग्राम सिंगनपुर के एक घर में चार नग जहरीले सांप घुस आए थे। जिसकी सूचना वन विभाग को ग्रामीणों के द्वारा दी गई। तब मौके पर पहुंचकर वन विभाग की टीम ने चार नग सांप का रेस्क्यू ऑपरेशन कर जंगल में सुरक्षित छोड़ा है। वन परिक्षेत्र सरोना के ग्राम सिंगनपुर में पवन साहु के घर से ये चारों सांपो को निकाला गया है। तब घर वालों ने राहत की सांस ली ।