नरहरपुर: ग्राम थानाबोड़ी में आकाशीय बिजली गिरने से 1युवती की मौत,4 ग्रामीण घायल
ग्राम थानाबोड़ी में तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से 1युवती की मौत,4 ग्रामीण घायल हो गए है। जिसे संजीवनी 108 के माध्यम से नरहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के लिए लाया गया है। जहां पर घायलों का इलाज जारी है । हल्बा निवासी हृदयराम की बाड़ी में काम करने के दौरान अचानक तेज आंधी तूफान के साथ बारिश हुई।