नरहरपुर: ग्राम दुर्गापुर में ढाई वर्षीय बच्चे की गड्ढे में डूबकर मृत्यु होने के प्रकरण में स्वीकृत की गई आर्थिक सहायता राशि
कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत् प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए पखांजूर तहसील के ग्राम दुर्गापुर के ढाई वर्षीय अनुप पात्र की गड्ढे में डूबकर मृत्यु होने के कारण उनके माता-पिता भागीरथ पात्र और भारती पात्र को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।