स्याना: थाना खानपुर पुलिस ने नौ वर्षीय मासूम बच्चे के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में एक ग्रामीण को किया गिरफ्तार
Siyana, Bulandshahr | Aug 19, 2026
थाना खानपुर पुलिस ने नौ वर्षीय मासूम बच्चे के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में एक ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र के एक ग्राम निवासी ग्रामीण ने नौ वर्षीय बेटे के साथ गांव के ही एक व्यक्ति पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।