बार-बार पार्टियां बदलने से राजेंद्र राणा खो चुके हैं मानसिक संतुलन, सुक्खू सरकार के जनहितैषी कार्यों से बौखलाहट में दे रहे बेबुनियाद बयान" — विवेक कटोच
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा द्वारा माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के सरकारी दौरों पर की गई अनर्गल और हास्यास्पद टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की है। विवेक कटोच ने कहा कि बार-बार अपनी राजनीतिक निष्ठा और पार्टियां बदलने के कारण राजेंद्र राणा का मानसिक संतुलन पूरी तरह से बिगड़ चुका है।
विवेक कटोच ने कहा:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी दिन-रात जनजातीय और दूर-दराज के क्षेत्रों (टूर-ट्राइबल) के प्रवास पर हैं। वह कठिन से कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में स्वयं पहुंचकर वहां के लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं, उनका दुख-दर्द सुन रहे हैं और मौके पर ही जनसमस्याओं का समाधान कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पद का समय प्रदेश की जनता की सेवा के लिए बेहद मूल्यवान है और सरकारी संसाधनों का उपयोग केवल जनकल्याण के लिए हो रहा है।"
कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री जी का हेलिकॉप्टर का उपयोग कोई निजी यात्रा नहीं, बल्कि दुर्गम क्षेत्रों में बसे प्रदेशवासियों तक त्वरित सहायता और शासन की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए है। इसे लेकर दिया गया "साइकिल जैसा उपयोग" वाला बयान पूरी तरह बेबुनियाद, तथ्यहीन और राजनीतिक कुंठा का प्रतीक है।
राजेंद्र राणा पर निशाना साधते हुए विवेक कटोच ने कहा राजनीतिक रूप से अलग-थलग पड़ चुके राजेंद्र राणा को अब दिन-रात सपनों में भी साइकिल ही नजर आ रही है। जनता सब देख रही है कि कैसे सत्ता के स्वार्थ में उन्होंने जनादेश का अपमान किया। आने वाले 2027 के विधानसभा चुनावों में जनता इनकी बची-खुची राजनीतिक साइकिल को भी पूरी तरह पेंचर करके घर बिठाने वाली है।"
विवेक कटोच ने राजेंद्र राणा को सलाह दी कि वे जनप्रिय मुख्यमंत्री पर ओछी बयानबाजी करने के बजाय अपनी खोई हुई राजनीतिक विश्वसनीयता को बचाने की चिंता करें, क्योंकि हिमाचल की जनता विकास और काम करने वाली सुक्खू सरकार के साथ मजबूती से खड़ी है।