हरसूद: नगर परिषद छनेरा नया हरसूद ने चार स्थानों पर बनाए प्रतिमा संग्रहण केंद्र
Harsud, Khandwa | Sep 25, 2026 भगवान गणेशजी की प्रतिमाओं को विसर्जित करने हेतु नगर परिषद छनेरा नया हरसूद द्वारा नगर में 4 स्थानों पर संग्रहण केंद्र बनाए गए थे। नगर परिषद द्वारा भगवान परशुराम चौराहा नया हरसूद, थाना चौपाटी, महाराणा प्रताप चौक छनेरा एवं फीलगुड चौराहे पर प्रतिमा संग्रहण केंद्र बनाए गए थे।