नागौर: एक ही दिन में नागौर शहर में 2 बाइक हुईं चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर
Nagaur, Nagaur | Jun 11, 2024 नागौर शहर के कोतवाली थाने मे एक ही दिन मे बाइक चोरी के दो मामले दर्ज हुए है। शहर की स्टाफ कॉलोनी निवासी रूपराज भाकल ने रिपोर्ट देकर बताया कि उनकी बाइक उनके निवास के पास दोपहर 12:30 बजे खड़ी थी जब वह दोपहर 2 बजे घर से बाहर निकले तो मौके से बाइक गायब थी। उन्होंने पास ही सीसीटीवी मे देखा तो एक अज्ञात व्यक्ति उनकी बाइक चोरी करके ले जाता दिखाई दिया।