नागौर: नागौर शहर के बालवा रोड स्थित आवासीय कॉलोनी में चोरी की वारदातों को लेकर आवासीय अभियंता ने करवाया थाने में मामला दर्ज
Nagaur, Nagaur | Jun 11, 2024 नागौर शहर के बालवा रोड स्थित आवासीय कॉलोनी मे लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों को लेकर आवासीय अभियंता ने चोरों के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया। इस दौरान आवासीय अभियंता केएल ने रिपोर्ट देकर बताया कि चोरों द्वारा आवासीय कॉलोनी में घरों के दरवाजे व खिड़कियां चुरा कर ले जा रहे। जिसको को लेकर कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस जांच में जुटी।