नागौर: पूर्व सांसद व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने अपने नागौर निवास पर की जनसुनवाई, बड़ी संख्या में उमड़े लोग
Nagaur, Nagaur | Jun 11, 2024 नागौर की पूर्व सांसद व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ ज्योति मिर्धा ने अपने नागौर निवास पर मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग नागौर सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे और अपनी अपनी समस्याएं डॉ ज्योति मिर्धा को अवगत करवाई। इस दौरान डॉ ज्योति मिर्धा ने सभी की जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।