नागौर: नागौर शहर के भार्गव मौहल्ले व वार्ड नंबर 1 के लोगों ने पानी की समस्या को लेकर किया प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Nagaur, Nagaur | Jun 10, 2024 नागौर शहर के भार्गव मौहल्ले व वार्ड नंबर 1 के लोगों ने पिछले लंबे समय से पानी की समस्या को लेकर सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन करते हुए जलदाय विभाग के अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई। साथ ही जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान लोगों ने बताया कि पानी की समस्या का समाधान जल्द ही नहीं हुआ तो आगामी दिनों में बड़ा प्रदर्शन करेंगे।