नागौर: नागौर में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर धरने की दी चेतावनी, मिस्त्री यूनियन की हुई बैठक
Nagaur, Nagaur | Jun 10, 2024 नागौर मे एक मोटर गैरेज मे मरम्मत करवाकर बिना छह लाख रुपए का पेमेंट किए लग्जरी कार ले जाने और कारखाने मे तोड़फोड़ व मारपीट करने वालों को अब तक गिरफ्तार नहीं करने पर मिस्रियों की बैठक हुई। जिसमें कहा गया कि पुलिस ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। इसके तहत एसपी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे।