नागौर: नागौर जिला कलेक्टर ने कृषि विभाग कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Nagaur, Nagaur | Jun 10, 2024 नागौर जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने सोमवार को क़ृषि विभाग कार्यालय का औचक निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलेक्टर ने ई फाइलिंग प्रोसेस को देखा और टाइमिंग को न्यूनतम करने के निर्देश दिए। साथ ही मृदा प्रशिक्षण प्रयोगशाला का भी जिला कलेक्टर ने अवलोकन किया।