दादरी: शाहबेरी गांव में सूने पड़े घर के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपए के जेवर व नगदी चुराकर फरार, पुलिस जांच में जुटी
ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक सूने पड़े घर के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपए के जेवर व नगदी चुरा कर मौके से आसानी से फरार हो गए। पीड़ित ने अब घटना की लिखित शिकायत स्थानीय थाने पर दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि मुकदमा पंजीकृत कर घटना की जांच की जा रही है, जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया जाएगा।