बलियापुर: कुसमाटांड़: अज्ञात साइबर अपराधियों ने मातृ वंदना योजना की लाभार्थी को ठगा
अज्ञात साइबर अपराधियों ने शुक्रवार की शाम 5:30 मातृ वंदना योजना की लाभार्थी बलियापुर के कुसमाटांड़ की रीता देवी के पति विक्रम कालिंदी के मोबाइल पर फोन कर उसे बरगलाते हुए पहले उन्हें कहा की मातृ वंदना की राशि छ हजार रुपए आपके अकाउंट में जा चुका है। इस दौरान उनसे ओटीपी नंबर की मांग की। इतने में उनके मोबाइल से एक हजार रुपए कट गया।