बलियापुर: प्रेमी के साथ लापता किशोरी पुलिस ने बरामद की, प्रेमी जेल भेजा गया
दोलाबड़ गांव से अपने प्रेमी के साथ गायब किशोरी को बलियापुर पुलिस ने पश्चिम वर्दवान बाराबनी रेलवे स्टेशन से बरामद करने के बाद प्रेमी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है मालूम हो कि किशोरी के घर से गायब होने के बाद उनके पिता ने बलियापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उक्त युवक पर उनकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर शादी के नीयत से अपहरण कर लेने का आरोप लगाया था