बलियापुर: सुरुंगा में भाकपा माले नेता शहीद रामेश्वर रविदास की पुण्यतिथि मनाई गई, विधायक भी उपस्थित थे
बलियापुर के सुरुंगा में भाकपा माले नेता शहीद रामेश्वर रविदास की पुण्यतिथि सनातन रविदास की अध्यक्षता में मनायीं गयी। मुख्य अतिथि विधायक चंद्रदेव महतो ने लोगों को संबोधित करते हुए दिवंगत नेता शहीद रविदास को लाल झंडा का सच्चा सिपाही बताया। कहा कि वह जीवन पर्यंत गरीब मजदूर एवं किसानों के लिए लड़ते रहे। उनके विचारों पर चलने की जरूरत बताया।