गामड़ी अहाड़ा: लोडवाड़ा में नकबजनी का खुलासा, चोर गिरफ्तार
डूंगरपुर पुलिस ने ऑपरेशन शिकंजा के तहत लोडवाड़ा से चोरी किए मोबाइल और बिछीवाड़ा से मोटरसाइकिल समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी को अपने शौक पूरे करने व गर्लफ्रेंड के खर्चे के लिए करता था।