नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी
महाराजपुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फांसी से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि 25 वर्षीय युवक हसन उर्फ रोली ने अपने कमरे में सोने के लिए गया था वहीं मंगलवार 8:00 बजे युवक को मफलर के सहारे युवक का शव मिला। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक शराब का आदी था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच की जा रही है।