नरवल: तिलशहरी गांव में दबंग ने जमकर की गाली-गलौज, मारपीट करने का किया प्रयास, वीडियो हुआ वायरल
महाराजपुर थाना क्षेत्र के तिलशहरी गांव में एक दबंग ने अपने रिश्तेदारों से ही जमकर गाली गलौज की। मारपीट करने का प्रयास किया।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।थाना प्रभारी ने सोमवार दोपहर 3 बजे बताया रिश्ते में दोनों पक्ष चाचा भतीजे हैं।भतीजा घर का निर्माण करा रहा था,जिससे आक्रोशित होकर चाचा ने घटना कारित की है।आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।