शाहाबाद: जिला अस्पताल में सीटी स्कैन के नाम पर ₹600 की वसूली का वीडियो वायरल, सीएमएस बोले- कोई शिकायत नहीं मिली
जिला अस्पताल में सीटी स्कैन के नाम पर ₹600 की वसूली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है वायरल वीडियो को लेकर जिला अस्पताल के सीएमएस बी सक्सेना ने शनिवार की शाम 5:00 बजे मीडिया से मुखातिब होकर कहां की हमारे पास तो कोई शिकायत आई नहीं है अगर किसी के साथ ऐसी कोई घटना घटी है तो शिकायत करें ताकि हम उसका पता लगे और कार्रवाई करें। पर शिकायत ही नहीं की किसी ने।