कोईलवर: नगर पंचायत कोईलवर सहित प्रखंड भर में उगते सूर्य को अर्ध्य दिया गया
नगर पंचायत कोईलवर सहित प्रखंड भर में शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्ध दिया गया। इसके साथ ही लोक आस्था के महापर्व छठ का समापन हो गया। 4 दिनों तक चलने वाले छठ के पारण के साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास खत्म हो गया। आज सुबह 4 बजे से ही सोन नदी के घाटों सहित पोखरा व तालाब में छठ व्रतियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।