करनैलगंज: FRS प्रगति धीमी होने पर सीडीओ ने करनैलगंज के बाल विकास परियोजना अधिकारी का वेतन रोका
गुरुवार 2 बजे विकास भवन सभागार में CDO अंकिता जैन की अध्यक्षता में संभव अभियान एवं F.R.S. प्रगति समीक्षा बैठक हुई। जिसमें कार्यक्रम व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। CDO ने विकासखंडवार प्रगति की समीक्षा की और F.R.S. में अपेक्षित सुधार न होने पर नाराजगी जताई। करनैलगंज के बाल विकास परियोजना अधिकारी का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।