करनैलगंज: परसपुर में सपा विधायक पूजा पाल प्रकरण पर BJP विधायक अजय सिंह ने कसा तंज, सपा की बढ़ी किरकिरी
शुक्रवार 12 बजे परसपुर मे MLA अजय सिंह के नेतृत्व मे करीब 2km लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई,जिसमे भारी जनसैलाब उमड़ा।यात्रा का समापन विकासखंड परिसर मे हुआ। मीडिया से बातचीत मे MLA ने सपा MLA पूजा पाल के निष्कासन पर अखिलेश यादव पर हमला बोला।उन्होंने कहा,योगी सरकार ने उनके पति राजू पाल की हत्या के दोषियों को मिट्टी मे मिला दिया।जिससे सपा की राजनीति उजागर हो गई।