बांसगांव: गगहा थाने में पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट मुकदमे में फरार चल रहे अभियुक्त पर पुलिस ने ₹15000 का पुरस्कार किया घोषित
एसएसपी डॉक्टर गौरव गौरव के निर्देशन में पुलिस ने गगहा थाना क्षेत्र के एक अभियुक्त पर ₹15000 का पुरस्कार घोषित किया है। जिनकी पहचान श्याम यादव पुत्र सुभाष यादव निवासी नंदापार दरगाह थाना एम्स जनपद गोरखपुर के रूप में हुई। जिनके ऊपर गगहा थाने में वर्ष 2023 में यूपी गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा पंजीकृत है।