बांसगांव: प्रेमगढ़ उर्फ धौरहरा गांव की महिला ने चार लोगों पर लगाया मारपीट आरोप
गोला थाना क्षेत्र के प्रेमगढ़ उर्फ धौरहरा गांव की महिला ने मारपीट का गंभीर आरोप लगाया हैं। महिला ने बुधवार को गोला थाने में तहरीर देकर चार लोगों के ऊपर मारपीट के आरोप लगाकर गिरफ्तारी का मांग किया है। बीते दिनों प्रेमगढ़ उर्फ धौरहरा में जमीनी विवाद में दो पक्ष में मारपीट हुई थी जिसमें कई लोग घायल हो गए थे।