Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

जेडीयू जिला कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, धर्मेंद्र सिंह ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं औरंगाबाद स्थित जनता दल यूनाइटेड (जदयू) जिला कार्यालय में शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण किया। तिरंगा फहराते ही पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह ने सभी औरंगाबादवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को हम सभी नमन करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सपनों का समृद्ध, विकसित और सशक्त बिहार बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम में नवीनगर विधायक चेतन आनंद, जिला प्रवक्ता रवि सिंह राजपूत, नगर अध्यक्ष विजय चंद्रवंशी, सदर अध्यक्ष निरंजन, रफीगंज अध्यक्ष मधुकर लाल मेहता, मदनपुर अध्यक्ष लव कुमार सिंह, बारुण अध्यक्ष मुकेश पटेल, ओबरा अध्यक्ष अरविंद राम, देव अध्यक्ष ब्रजेश सिंह सहित नागेंद्र सिंह मुखिया, सुनील सहाय, रफीगंज विधानसभा विधायक प्रतिनिधि प्रो. संतोष सिंह, मदनपुर विधायक प्रतिनिधि सुनील सिंह, रामानुज सिंह, शंभू सिंह, सुजीत कुमार, अशोक पांडे, उदय पासवान, राजू प्रसाद गुप्ता, कैंसर नियाजी, सुधीर शर्मा, विपिन सिंह, जितेंद्र शर्मा, जनेश्वर प्रजापति एवं मो. मुर्तजा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। #स्वतंत्रता_दिवस #80वां_स्वतंत्रता_दिवस #औरंगाबाद #JDU #जनता_दल_यूनाइटेड #धर्मेंद्र_सिंह #चेतन_आनंद #समृद्ध_बिहार #विकसित_बिहार #नीतीश_कुमार #BiharNews #AurangabadNews #Bharatcrimelivenews

Rafiganj, Aurangabad | Aug 15, 2026

MORE NEWS