तिजारा: भिवाड़ी में हाई टेंशन तार टूटने से कबाड़ गोदाम में लगी आग, फायर ब्रिगेड बुलाई गई, लाखों का नुकसान
Tijara, Alwar | Apr 28, 2026 भिवाड़ी में सोमवार देर रात करीब 10:00 बजे एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि देखते-देखते पूरा गोदाम जल कर राख हो गया।मंगलवार सुबह 8:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार लाल कोठी के सामने स्थित कबाड़ गोदाम में हाई टेंशन बिजली लाइन का तार टूट कर गिर गया जिससे आग लग गई। गोदाम में प्लास्टिक कट्टे ड्रम और ज्वलनशील सामान बड़ी मात्रा में रखा हुआ था।