गुना: म्याना में शादी में आए व्यक्ति ने मारपीट और कार में तोड़फोड़ करने का लगाया आरोप, मामला दर्ज
Guna, Guna | Apr 23, 2026 म्याना थाना के म्याना में शादी में आए फरियादी लक्ष्मण सिंह यादव निवासी गुलाबगंज ने मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप लगाए है। 23 अप्रैल को दर्ज मामले में फरियादी ने पुलिस को बताया बीती रात भतीजी की शादी में म्याना वैष्णवी गार्डन के बाहर चार युवकों ने गालियां दी। विरोध करने पर मारपीट की, बचाने आए भतीजे को भी पीटा, कार में तोड़फोड़ की। केस दर्ज कर पुलिस जांच जारी है।