जलेसर: भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के लालपुर पहुंचने को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां हुई तेज।
Jalesar, Etah | Feb 22, 2024 बुधवार की रात्रि में भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व प्रत्याशी बहुजन समाज पार्टी जसराना विधानसभा सूर्य प्रताप सिंह सूरज भैया के फार्म हाउस पर पहुंचे। इसके बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई और श्रवण गंगा समिति के तहत सूर्यप्रताप सिंह द्वारा कराए जा रहे कार्यों की चर्चा भी हुई।