जलेसर: DM के निर्देश पर कस्बा जलेसर में आज तीन जगह से हटवाया गया अवैध अतिक्रमण, उपजिलाधिकारी,तहसीलदार अन्य अधिकारी मौजूद
Jalesar, Etah | Feb 21, 2024 जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देश पर आज कस्बा जलेसर में तीन जगह से अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।कस्बा में जिन तीन जगह से अतिक्रमण हटवाया गया उनमें मोहल्ला सादात, मोहल्ला छत्ता मोरी जात के सामने और मोहल्ला हथौड़ा शामिल रहे। जिन तीन जगह में से अतिक्रमण हटवाया गया है उसकी कीमत लगभग 5 करोड़ रुपए है। इस अवसर पर भारी पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा। PS जलेसर का मामला