जलेसर: सपा मुखिया अखिलेश यादव के जलेसर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने किया जोरदार स्वागत।
Jalesar, Etah | Feb 21, 2024 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के जलेसर नगर में बाईपास मार्ग स्थित सागर ताल के पास आशीष यादव के यहां निजी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए पहुंचे थे। जहां पर जानकारी लगते ही हजारों की संख्या में युवा एवं पार्टी के कार्यकर्ता पहुंच गए और जोशीला स्वागत करने के साथ ही अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए।