धौलपुर: शहर में बंद का मिला जुला असर,
शांतिपूर्ण तरीके से निकाली रैली,
पुलिस-प्रशासन रहा अलर्ट
अनुसूचित जाति-जनजाति के आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में बुधवार को देशभर में भारत बंद का आह्वान किया गया। इस बंद का असर धौलपुर सहित आसपास के कस्बों में भी देखा गया, जहां कुछ जगहों पर बाजार बंद रहे और कुछ जगहों पर दुकानें खुली रहीं। शहर में गांधी पार्क से कलेक्ट्रेट तक शांति पूर्ण तरीके से रैली निकाली गई। कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन।