धौलपुर: कलेक्ट्रेट पर इनरव्हील क्लब ने राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन
इनरव्हील क्लब धौलपुर ने कोलकाता की महिला रेजिडेंट डॉक्टर की हत्या के दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। इसके साथ ही क्लब की ओर से कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम करने की मांग भी की गई है। मंगलवार को इनरव्हील क्लब धौलपुर के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन डीएम श्रीनिधि बी टी को सौंपा।