धौलपुर: एससी एसटी आरक्षण को लेकर निकाला जुलूस कलेक्ट पर किया प्रदर्शन राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम सोपे ज्ञापन
धौलपुर। सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुसूचित जाति (SC) आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने की इजाजत देने के विरोध में विभिन्न संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया था। जिस आह्वान के बाद बुधवार को धौलपुर जिले के सभी कस्बों के साथ धौलपुर शहर में बाजार पूरी तरह से बंद रहे। भारत बंद के आह्वान के बाद धौलपुर जिले के एक दर्जन से अधिक संगठनों ने स्थानीय गांधी पार्क में बैठक की