कवर्धा: ग्राम सिल्हाटी के हाई स्कूल में अचानक लगी भीषण आग,जरूरी दस्तावेज समान जलकर हुआ खाक,दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू
मामला कवर्धा थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सिल्हाटी का है। जहा के हाई स्कूल में अचानक भीषड़ आग लग गया।जिसमे स्कूल में रखे कंप्यूटर सहित जरूरी दस्तावेज पूरी तरह से जलकर खाक हो गए।इधर दमकल की टीम ने घंटो की कड़ी मशक्कत करने के बाद ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया है।फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारण का पता नही चल पाया है।