कवर्धा: अवैध रूप से शराब का परिवहन करने वाले एक आरोपी को 32 पौवा देशी शराब के साथ कोतवाली पुलिस ने लिमो रोड से किया गिरफ्तार
मामला कवर्धा थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जहा कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करने वाले एक आरोपी गणेश कौशिक निवासी ग्राम धमकी को 32 पौवा देशी शराब के साथ कोतवाली पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी के ऊपर कोतवाली पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।