कवर्धा: जिले के सुदूर वनांचल सहित मैदानी क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था दुरूस्त करने कलेक्टर जनमेजय महोबे ने दिए निर्देश
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक में चिन्हांकित पेयजल समस्या वाले गांवों में पेयजल आपूर्ति के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के समय सीमा में लंबित प्रकरणों का समीक्षा कर निराकरण करने के निर्देश दिए।