कवर्धा: कोयलारी गांव में कुएं का दूषित पानी से फैला डायरिया,70 से अधिक लोग आए चपेट में एक बुजुर्ग महिला की मौत
कबीरधाम जिले के लोहारा विकासखंड के ग्राम कोयलारी में गांव डायरिया का प्रकोप देखने को मिल रहा है जहा स्वास्थ विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आया है। गांव में कुएं का दूषित पानी पीने से 70 से अधिक लोग डायरिया के चपेट में आ गए।वही एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है।इधर गांव में बढ़ते मामले को देखते हुए गांव में ही स्कूल को अस्थाई रूप से अस्पताल बनाया गया है।