सतबरवा: सतबरवा में हथियार बेचने से पहले धराया, देसी कट्टा बरामद
पलामू जिले में अवैध हथियारों की खरीद बिक्री रोकने को लेकर पलामू पुलिस ऑपरेशन ‘सफाया’ चल रही है। पुलिस को कार्रवाई के दौरान लगातार सफलता मिल रही है। इसी क्रम में जिले की सतबरवा थाना पुलिस ने हथियार बेचने के उद्देश्य से जा रहे एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया।