टीकमगढ़: हवेली रोड से रिफाइंड सोयाबीन तेल का नमूना लिया गया, लाइसेंस न मिलने पर गोदाम सील
कलेक्टर विवेक श्रोतिय के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष जैन द्वारा फर्म अयोध्या प्रसाद मोतीलाल अग्रवाल हवेली रोड से रिफाइंड सोयाबीन तेल का नमूना लिया गया। मौके पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत स्टोरेज का लाइसेंस नहीं लेना पाया गया। लाइसेंस न पाए जाने के कारण गोदाम को सील किया गया।