अररिया: जीरो माइल में बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Feb 14, 2025 शहर के जिरो माइल में बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में शुक्रवार को दोपहर 2:30 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल महिला का इलाज किया जा रहा. वहीं गम्भीर रूप से घायल महिला रजोखर धामा मटियारी वार्ड संख्या 1 निवासी सुशील कुमार साह की पत्नी ममता देवी बताई जा रही.