अररिया: दुर्गापुर में जमीनी विवाद के चलते भतीजे ने चाचा को मारपीट कर किया घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Feb 14, 2025 रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के दुर्गापुर वार्ड संख्या 08 में जमीनी विवाद को लेकर भतीजे ने चाचा को मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया, जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में शुक्रवार को दोपहर 2 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है.