सूरजगढ़: सूरजगढ़ा बाजार में अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू, पहले दिन जेसीबी से कार्रवाई नहीं
गुरुवार अपराह्न 12:30 बजे सूरजगढ़ा बाजार में अतिक्रमण हटाने का अभियान प्रशासन द्वारा शुरू की किया गया. यहां दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में सूरजगढ़ा अस्पताल चौक से कार्रवाई शुरू की गई. पहले दिन अस्थायी अतिक्रमण हटाने के साथ लोगों को 24 घंटे के अंदर नाला से 4 फीट अंदर तक सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया गया.