बहादुरपुर: गोरा गांव से 18 वर्षीय युवती लापता, पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की
गोरा गांव से 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है, गोरा निवासी 40 वर्षीय महिला ने मंगलवार को रात लगभग 9 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी मंगलवार को दोपहर लगभग 1:30 बजे घर से बिना बताये कहीं चली गई है जो घर लौट कर नहीं आई , महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है ।