पुपरी: चोरौत के यदुपट्टी पंचायत में जल संकट से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 227 मुसहरी चौक पर सड़क जाम कर विरोध जताया
चोरौत के यदुपट्टी पंचायत में जल संकट को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को एक बजे दिन में एनएच 227 मुसहरी चौक पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर सीओ, थानाध्यक्ष पहुचकर लोगों समझाने तथा बहुत जल्द जल संकट दूर करने के आश्वासन के बाद जाम को समाप्त कराया गया।