रामगंजमण्डी: हरिपुरा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ खुनी संघर्ष, 5 लोग गंभीर घायल, 4 को झालावाड़ रेफर
रामगंजमंडी के हरिपुरा गांव में जमीन विवाद में दो पक्षो में खुनी संघर्ष हो गया। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे दोनों पक्षो के बीच जमकर लाठी-भाटा चले। जिसमे दोनों पक्षो के 5 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को रामगंजमंडी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहाँ सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद 4 घायलों को झालावाड रेफर किया गया।