रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी के जैन मंदिर में नमोकार मंत्र का जाप, विश्व में शांति और सद्भावना का दिया संदेश
रामगंजमंडी में श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में नमोकार मंत्र का जाप हुआ। समाज के लोग परिवार सहित मंदिर पहुंचे। श्री सुधर्म जैन स्थानक में मुनि वीरेंद्र, मुनि अमित और मुनि नितिन की उपस्थिति में भी मंत्र जाप किया गया। इसके बाद साधु भगवंत के मंगल प्रवचन हुए। श्वेतांबर जैन मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने मंत्र जाप में हिस्सा लिया।