रामगंजमण्डी: गुणदी गांव में पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे किया जाम, 2 घंटे बाद खोला, एम्बुलेंस फंसी रही
रामगंजमंडी के गुणदी गांव में पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने गुरूवार सुबह करीब 9 बजे स्टेट हाईवे 9बी को जाम कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाएं सड़क पर बैठ गई। जिसके बाद पुलिस और जलदाय विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियो ने ग्रामीणों सें समझाइश की।